राशन के लिए सर्वे की मांग
चाईबासा| कोल्हानडेवलपमेंट सोसायटी के सचिव रोहन निषाद ने सदर प्रखंड नगर पर्षद के हर वार्ड में छूटे लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए उपायुक्त से सर्वेक्षण कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें कल्याणकारी योजना से वंचित होना पड़ता है। बीपीएल कार्ड नहीं रहने से एनयूएम (राष्टीय शहरी आजीविका मिशन) प्रशिक्षण में स्थानीय युवक-युवतियां वंचित हो रही हैं।