सीआरसी के निधन पर शोक सभा
चाईबासा। बीआरसी,सीआरसी संघ द्वारा बीआरसी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें टाटा कॉलेज कॉलोनी के सीआरसी शिव शंकर नायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिसके उपरांत नायक के परिवार को क्रियाक्रम के लिए बीआरसी, सीआरसी संघ द्वारा 10 हजार रुपए दिया गया। वहीं उनके बाल बच्चों की परवरिश पढ़ाई-लिखाई के लिए आगे भी सहयोग करने का निर्णय लिया गया। संघ ने स्व.नायक की विधवा प|ी को कहीं भी सरकारी कार्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर बहाल करने का निर्णय लिया।