जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिए कई निर्देश
चाईबासा| जिलाशिक्षा अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम ने आवंटन की मांग को लेकर संबंधित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, निकासी एवं व्यय पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिला अधीक्षक ने शिक्षक स्थापना वेतन मद में संबंधित विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2014-15 की अंतिम निकासी का आवंटन पंजी की छाया प्रति 24 घंटे के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।