- Hindi News
- शहर के कराटेकारों ने झटके तीन गोल्ड मेडल
शहर के कराटेकारों ने झटके तीन गोल्ड मेडल
दिल्लीके तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 27वीं एआईकेएफ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चाईबासा के कराटेकारों ने तीन गोल्ड पदक झटके। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 5 ने रजत 10 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं चाईबासा के जीतेंद्र एक्का ने 61 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीते और राकेश गोप ने 70 किलो से नीचे के वर्ग में स्वर्ण पदक झटके। इसी तरह अरविंद पांडे ने 80 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक काता में कांस्य पदक हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय आेलंपिक संघ के उपाध्यक्ष आरके आनंद ने विजेताओं खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर एसोसिएशन आॅफ वेस्ट सिंहभूम के मुख्य कोच हर्ष प्रकट किया बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई भी दी है।
अरविंद कुमार पांडे
जितेन्द्र एक्का
राकेश कुमार गोप