जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप
चाईबासा| झींकपानीथानांतर्गत जोड़ापोखर निवासी जोन मिरन मुंडा ने जातिसूचक गाली देने के विरोध में मुफस्सिल थाने में शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि वे 6 फरवरी को करीब शाम 4 बजे एसीसी के ट्रांसपोर्ट ऑफिस गए थे। उनके साथ डुबलिया पूर्ति, दीपू बिरूली, दुर्योधन दास भी मौजूद थे। उन्होंने ट्रांसपोर्ट का काम करा रहे योगेन्द्र सिंह गुप्ता काे अपनी जमीन पर बिना भाड़ा दिए गाड़ी खड़ी नहीं करने की बात कही। इस पर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आदिवासी हाे आदिवासी रहो। ज्यादा नहीं उड़ो, नहीं तो बर्बाद हो जाओगे। तुम हमको नहीं पहचानते हो। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व एक बार ताे थानेदार ने रंगदारी के केस में फंसा देने की धमकी भी दी थी। उन्होंने स्थानीय थानेदार एलआरडीसी पर सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है।