को-ऑपरेटिव कोे घाटशिला ने हराया
चाईबासा| कोल्हानविवि इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक ही मैच खेला जा सका। इस दौरान सुबह 9 बजे महिला वर्ग में संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर और वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर के बीच होनी थी। परंतु दोनों की टीमों के नही पहुंचने के कारण मैच रद्द कर दिया गया। पुरूष वर्ग का पहला मैच अपराह्न 1 बजे चाईबासा के गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मनोहरपुर के संत अगस्तीन कॉलेज बीच होना था। परंतु मनोहरपुर की टीम नहीं पहुंची। नतीजतन इंजीनियरिंग कॉलेज काे विजेता घोषित कर दिया। वहीं अंतिम मैच अपराह्न 2. 50 बजे जमशेदपुर के को -ऑपरेटिव कॉलेज घाटशिला कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें मुकाबला ट्राई बेकर तक पहुंच गया। ट्राइब्रेकर के माध्यम से जीत- हार का फैसला हुआ। जिसमे घाटशिला की टीम 6-5 से गोल से विजय रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ केएन प्रधान के अलावा अर्जुन बिरूवा,अर्जुन पूर्ति, फिरोज, प्रेम आदि ने अहम भूमिका निभाई।