15 मार्च तक विभागों से मांगी गई रिपोर्ट
15 मार्च तक विभागों से मांगी गई रिपोर्ट
चाईबासा| टाटाकॉलेज में इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेस सेल का गठन किया गया है। इसमें शिक्षण आधारभूत संरचनाओं के संबंध में सालभर की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट तैयार करने के बाद उसे राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान यूजीसी को भेजी जाएगी। इसके लिए कॉलेज के सभी विभागों को 15 मार्च तक विभागीय स्तर पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। 31 मार्च से पूर्व रिपोर्ट यूजीसी को भेजी जाएगी। इसमें प्राचार्या डॉ. कस्तूरी बोयपाई, डॉ. एएमएएच अंसारी, डॉ. डीएन महतो , डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. व्यास सिंह, डॉ. केएन प्रधान, डॉ. एसके गोराई, घनश्याम गागराई बेनीफास तिग्गा शामिल हैं