सागपात कंदमूल में खोजा न्यूट्रीशनल वैल्यू
चाईबासा। वनस्पतिविज्ञान(बॉटनी) विभाग द्वारा टाटा कॉलेज के बिरसा हॉल में गुरुवार को विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शुक्ला की अध्यक्षता में प्री सब मिशन कार्यक्रम के तहत पीएचडी की शोधार्थी संगीता होरो ने अपना शोध प्रस्तुत किया। शोधार्थी ने केमिकल परीक्षण के आधार पर बताया कि हो जनजाति के द्वारा जिन कंदमूल, फल सागपात का इस्तेमाल किया जाता है उसमें औषधि गुण पौष्टिकता की प्रचुरता विद्यमान है। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शोधार्थी ने इसकी जानकारी दी। मौके पर साइंस के डीन डॉ. केसी डे, वीमेंस कॉलेज की डॉ. गीता, टाटा कॉलेज के डॉ. विष्णु शंकर सिन्हा, महिला कॉलेज की डॉ. सलोमी टोपनो, डॉ. डीएन महतो, डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद थे।