अभियंताओं को किया गया सम्मानित
चाईबासा| शिरोमणिभारत र| डाॅ विश्वेश्वरैया की 153वीं जयंती सोमवार को रविन्द्र भवन में मनाई गई। प्रति वर्ष की भांति इस साल भी इसे अभियंता दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। अभियंता सेवा समन्वय समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त एई रणविजय सिंह को शाखा सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा शॉल अर्पित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग विभागों में कार्यरत कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता अन्य अभियंताओं के द्वारा भारत र| विश्वेशवरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, सुनील कुमार, विजय कुमार सिंह आदि कई वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।