कॉमर्स कालेज के छात्रों में हुई मारपीट
चाईबासा| मुफ्फसिलथाना क्षेत्र अंतर्गत कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को छात्रों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले को मुफ्फसिल थाना पुलिस के प्रयास से सुलझा लिया गया है। थाना प्रभारी महेन्द्र दास ने बताया कि कॉमर्स कालेज के प्राचार्य ने कॉलेज कैंपस में दो पक्षों में छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना फोन पर दी थी। जिस पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर कॉलेज पहुंची छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। कुछ छात्रों को पकड़ कर थाना भी लाया गया। जहां थाना प्रभारी श्री दास ने छात्रों को दोबारा मारपीट नहीं करने की चेतावनी देते हुए अभिभावकों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के बीच आपस में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें किसी जाति समुदाय की बात नहीं है।