पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी तैयारियों में जुटा झामुमो

चुनावी तैयारियों में जुटा झामुमो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा| मनोहरपुरविधानसभा क्षेत्र में झामुमो चुनावी तैयारियों मेें जुट गया है। टिकट के संभावित दावेदार अपनी लॉबी मजबूत करने में लगे हुए हैं। 19 सितंबर को चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली झामुमो की आम सभा में टिकट के संभावित दावेदार शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को गोइलकेरा में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। बैठक केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण मेलगांडी द्वारा बुलाई गई थी। इसमें गोइलकेरा गुदड़ी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मेें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि रहेंगे। बैठक में लक्ष्मण मेलगांडी ने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी को मौका मिला तो पार्टी यह सीट हर हाल में जीतेगी। मौके पर राजेश लुगून, घासीराम कोड़ाह, मंगरा डांग, साधुचरण अंगरिया, सूर्योदय पुरती, रामसाय बेहरा, सत्यानंद लोमगा, बिरसा बरजो, संतोष कोनगाड़ी, करमू कमरगांव, नरेंद्र मुंडा, बुधन सिंह हांसदा, मोटाय बोबोंगा, गोमिया पुरती, तूरी सामड आदि मौजूद थे।