पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिटाई के मामले में किया काउंटर केस

पिटाई के मामले में किया काउंटर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| मुफ्फसिलथाना अंतर्गत मोची साई में गत दिनों दंपती की पिटाई का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के अनिल लकड़ा ने दो लोगों के विरुद्ध काउंटर केस किया है। जिसमें वादी हरीश लकड़ा कृष्णा कच्छप का नाम शामिल है।

चारपर बिजली चोरी का मामला दर्ज

चाईबासा| विद्युतविभाग के अधिकारी मनोज गुप्ता ने मोअज्जम अंसारी, मो फैज, रमेश प्रधान योगेन्द्र प्रधान के विरुद्ध टोंका फंसाकर बिजली चोरी का मामला जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराया है।

दुष्कर्मका आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

बड़बिल| बामेबारीथानांतर्गत एक ग्राम की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान कर दिया है। बड़बिल के एसडीपीओ एपी सवाई ने कहा कि 8 सितम्बर की रात प्रो मिनरल्स नामक कंपनी में कार्यरत राजा साहू ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया था। राजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान किया गया है।