एनवाईसी तांतनगर की टीम बनी विजेता
चाईबासा| यंगब्वॉयज क्लब तूरीबासा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट सोमवार को समाप्त हो गया। एनवाईसी तांतनगर ने कोल्हान फुटबॉल एकेडमी टेन्सरा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने खिलाड़ियों को कहा कि फुटबॉल खेल स्वास्थ्य इच्छाशक्ति के बल पर खेला जा सकता है। झारखंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सीधे राेजगार से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। खेल का सफल बनाने में लाल मोहन गोप, महती कोलंबस हांसदा ने संरक्षक की भूमिका निभाई।