वैश्य संघर्ष का स्थापना दिवस 21 को
चाईबासा| झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा का जिला स्तरीय स्थापना दिवस 21 सितंबर को पिल्लई हॉल में मनाया जाएगा। इस मौके पर वैश्य र|ा समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी साेमवार को सन साइन स्टूडेन्ट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वैश्य संघर्ष प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने दी। श्री साव ने कहा कि समारोह का उद्घाटन मोर्चा के मुख्य संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू करेंगे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति समाजसेवी बनवारी लाल नेवेटिया सम्मानित अतिथि चाईबासा अंचल के वाणिज्य कर उपायुक्त बृजनंदन शाह मुख्य वक्ता झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहू होंगे। मौके पर मोर्चा के कार्यकारी संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महासचिव दिलीप राम, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता के अलावा मुख्य संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, सचिन कुमार साव आदि मौजुद थे।