पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरू केंद्र का बढ़ाया गया वार्षिक बजट

नेहरू केंद्र का बढ़ाया गया वार्षिक बजट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाहरणालयसभागार में नेहरू युवा केंद्र जिला सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए निर्धारित कार्य योजना खर्च होने वाली राशि को लेकर विचार -विमर्श किया गया। समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया वित्तीय वर्ष 2013- 14 में 48 लाख रुपए युवाओं के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में खर्च किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2014-15 में 68 लाख युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों में खर्च किए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति भी उपायुक्त से प्राप्त की गई। मौके पर केन्द्र के आवंटन को जिला के आकार के अनुसार बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अतिरिक्त समन्वयक द्वारा कार्यक्रम के समन्वयन के लिए 10 लाख की राशि को लक्ष्य के रूप में निर्धारित करने पर सहमित प्रदान की गई। उपायुक्त ने केन्द्र के जिला समन्वयक से खेल पदाधिकारी से संपर्क कर अन्य विभागों से कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वयं उपायुक्त अबुबक्कर सिद्की पी, समन्वयक बलराम दास, सुशील पूर्ति, शिवकर पूर्ति, मधुसूदन मारला, बिरसा तियू, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला उद्योग विभाग, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, एनएसएस प्रभारी डा मंजू शरण, हेवसिवा पाॅल, राम नाथ मिश्रा, ऋचा प्रमाणिक, प्रिया कुमारी, भीमसेन पिंगुआ, अर्जुन पूर्ति एवं रूपेश कुमार गोप उपस्थित थे।

नेहरू युवा केन्द्र की बैठक करते डीसी।