्अंधविश्वास पर जागरूकता शिविर
चाईबासा|समाज मेंअंधविश्वास को दूर करने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर समाजसेवी प्रधान लिपिक तुराम बानरा ने मंगलवार को नरसंडा शंकोसाई में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें गांव के लोगों को जड़ी -बूटी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गांव घर के आस पास खेतों बगीचों में बहुत से ऐसे पौधे होते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में काम आते हैं। लेकिन हम जानकारी के अभाव में इनका उपयोग दवा के रूप में नहीं कर पाते। हमारे पूर्वज प्राचीन काल में इन्ही जड़ी बुटियों से मरीजों का इलाज करते थे। उन्होंने कहा कि यदि जड़ी बुटी की सही पहचान आप कर लें तो घर पर ही कुष्ठ, कैंसर, फोड़ा, मलेरिया,डायरिया, सिर दर्द, पेट दर्द, कटने जलने आदि बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। जड़ी बूटियों के सैंपल ग्रामीणों को दिखाते हुए दवा बनाने की विधि खाने की मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।