पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी ने की बैठक

नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने रोका स्कूल जाने का रास्ता

चाईबासा| खूंटपानीप्रखंड अंतर्गत बादेया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्राथमिकता के तौर पर स्थानीय छात्राओं का एडमिशन नहीं लेने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विद्यालय जाने वाले मार्ग को खोदकर अवरूद्ध कर दिया। इससे विद्यालय आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बादेया आस पास की छात्राओं को प्राथमिकता के तौर पर एडमिशन नहीं लिया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विद्यालय प्रबंध
नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी ने की बैठक

नोवामुंडी| नोवामुंडीकांग्रेस कमेटी की एक बैठक पथ निर्माण विभाग के डाक बंगला में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत दास ने की। बैठक में भावी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड पंचायत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख जीरेन सिंकू ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचू, लक्ष्मी पूर्ति, प्रखंड प्रमुख तांतनगर, मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय प्रमोद गोप, बबलू सिंकू, भाजमती सिंकू, ईश्वर पान, मनोज जामुदा, सुरेन्द्र बलमुचू नोवामुंडी प्रखंड उपप्रमुख अशोक दास आदि उपस्थित थे।