पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में लिए गए अहम निर्णय

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरअनुमंडल पदाधिकारी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति के सदस्यों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया। वहीं पूजा से पूर्व शहर की साफ सफाई, विसर्जन जुलूस गुजरने वाली सड़क मार्गों की मरम्म्त, पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था बहाल रखने के लिए विचार -विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूजा के दौरान होने वाली संभावित समस्याओं का आकलन करते हुए इसे दूर करने की बात कही गयी। इस अवसर पर ललित शर्मा, हेमंत केशरी, मतलुब आलम, मो. अलि किले, सदर थाना प्रभारी, अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेन्द्र दास, गुरूमुख सिंह खोखर, नप के मुन्ना खान, शंभू मित्रा, विकाश दोदराजका, राजू, मुकेश प्रजापति, वकील खान, देवाशीष बोस, कैसर परवेज, संत सेवक राम एवं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ, पेयजल स्वच्छता विभाग के एसडीओ आदि मौजूद थे।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए कई दिशा-निर्देश

5अक्टूबर को मुस्लिम समुदाय का पर्व बकरीद को ध्यान में रखते हुए बड़ी बाजार से होकर गुजरने वाली सभी अखाड़ा प्रमुख 6 से 9 बजे रात तक बड़ी बाजार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से विसर्जन जुलूस निकाल लें। साथ ही बड़ी बाजार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से विसर्जन जुलूस को निकालने के दौरान शांति समिति के सदस्य प्रशासन के साथ रहें। जिन अखाड़ों का लाइसेंस नहीं है वे प्रक्रिया के तहत बनवा लें।

नपकी खिंचाई

नगरवासियों ने साफ -सफाई के मामले में नगर पालिका के प्रति रोष प्रकट किया। सभी अखाड़ा प्रमुख शांति समिति के सदस्यों ने पूजा से पूर्व शहर के नालियों की सफाई करने की मांग कार्यपालक पदाधिकारी से की।

विसर्जन जुलूस के मार्ग किए जाएंगे दुरूस्त

इसवर्ष 4 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय लिया गया। वहीं सभी अखाड़े 4 बजे विसर्जन जुलूस निकालेंगे। हिंद चौक स्थित बिजली तार को छूती नीम की टहनियों को काटने, तामसेन तालाब के पास मुरूम डालने, मुफ्फसिल थाना स्थित पानी टंकी, डॉ अरूण क्लीनिक के पास, जिला परिषद रामू होटल के पास सड़क से कटे हुए पेड़ को हटाने, पुलिस लाइन सड़क, रतन लाल पेट्रोल पंप के पास, रविन्द्र भवन के पास, गांधी मैदान के पास एवं बांध पाड़ा से टुंगरी जाने वाली पथों की साफ -सफाई, गडढों की मरम्मत मुफ्फसिल थाना पुलिस द्