किंग्स इलेवन चैंपियन
पीपीएसक्लब चोड़ा-बांसपानी में खेले गए दो दिवसीय सिल्वर जुबिली फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में किंग्स इलेवन ने फुटबाल इचापी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बड़कुंवर गागराई तथा विशिष्ट अतिथि मनोरंजन मिश्रा ने विजेता उपविजेता टीम को खस्सी जर्सी सेट पुरस्कार के रुप प्रदान किया। तीसरे स्थान पर यूथ ब्वॉयज क्लब चाईबासा चौथे स्थान पर मां तारणी क्लब गांगपुर की टीम रही। उन्हें भी पुरस्कार दिया गया। गागराई ने कहा कि खेल मनोरंजन स्वास्थ्य के साथ ही आपसी भाईचारा संबंधों को भी मजबुत करता है।