- Hindi News
- ट्रैक्टर पलटने से 4 जख्मी, दो को रेफर किया
ट्रैक्टर पलटने से 4 जख्मी, दो को रेफर किया
चाईबासा| मुफ्फसिलथाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। इसमें से गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए टाटा रेफर कर दिया गया है। वहीं 23 वर्षीय इरफान अंसारी और हसीब 25 का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग नशे में थे। इस कारण सदर अस्पताल में भी इलाज के दौरान हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि रूंगटा बिजली टावर निर्माण कार्य से सभी मजदूर ट्रैक्टर से चाईबासा की ओर लौट रहे थे।