विवि अधिकारियों को हटाने की मांग
चाईबासा. बीएडएवं एमएड शिक्षक नियुक्ति में केयू में हुई तथाकथित गड़बड़ी को लेकर शनिवार को झारखंड राज्य आदिवासी छात्र संघ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल को नियुक्ति के दौरान लाखों की वसूली करने के आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में केयू के कुलपति पर इस बहाली में 90 लाख प्रतिकुलपति पर 70 लाख वोकेशनल सेल के कॉर्डिनेटर पर 50 लाख वसूली करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही संघ ने इन तीनों पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय से 24 घंटे के भीतर हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि केयू में पुराने शिक्षकों और नए आवेदकों का साक्षात्कार हुआ था। 3 सितंबर को चयनित शिक्षकों का एग्रीमेंट हुआ था। इसमें कई पुराने शिक्षकों को बिना कारण बताए निकाल दिया गया और नए शिक्षकों के स्थान पर अपने-अपने रिश्तेदारों को चयनित किया गया।