पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड क्रॉस ने लगाया नि:शुल्क शिविर

रेड क्रॉस ने लगाया नि:शुल्क शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. रेडक्रॉससोसायटी द्वारा रेडक्रॉस परिसर में डीआर शाह फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क हेपेटाइटिस टीकाकरण शिविर का उदघाटन उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किया गया। मौके पर सिविल सर्जन जगत भूषण प्रसाद अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे चिकित्सा संबंधी कार्य काफी सराहनीय है। इसमें मूक बधिर स्कूल के 34 बच्चों को प्रथम चरण का टीका दिया गया। दूसरे चरण का टीका 18 अक्टूबर को दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, दीपक साव, साकेत गोयल, अजय मोहता, चिन्मय दत्ता, जहांगीर आलम, नितिन प्रकाश, पंकज चिरानिया, मासूम प्रवीण, प्रकाश बेहरा, सुकरा गोप, जानम सिंह, विकास दोदराजका आदि का सराहनीय योगदान रहा।