अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
चाईबासा| समाहरणालय सभागार में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में अलग अलग विषय के लिए शिक्षिकाओं का साक्षात्कार लिया गया। गुरूवार को लगभग 25 शिक्षिकाओं का साक्षात्कार नहीं हो पाया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन के कारण यह नहीं किया जा सका। साक्षात्कार बोर्ड में उपायुक्त अपर उपायुक्त अजीत शंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक वीणाकुमारी, प्रशिक्षु आईएएस किरण कुमारी पासी, टाटा कॉलेज महिला कॉलेज से शिक्षक शामिल थे।