कांग्रेस होगी बूथ कमेटी पर केंद्रित
चाईबासा| चाईबासाविधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष सन्नी सिकू की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक धर्नुजय सिद्दु, पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्ररूई ने कहा कि अब बूथ कमेटी पर केंद्रित होकर काम करें भीतरघात जैसे कार्यो से बचें। तभी कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस दौरान सिद्दू ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाने के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण रोजगार दिलाने के लिए स्वर्ण जंयती स्वरोजगार योजना चलाई है। सम्मेलन में कोलंबस हांसदा, मनीष कुमार चौबे, त्रिशानु राय, चांदमनी बलमुचू, अशोक सुंडी, सुशीला पूर्ति, बिमल सुम्ब्ररूई, लक्ष्मी पूर्ति, सुरा लागुरी, जिरेन सिंकू, जोसेफ पूर्ति, मोती लाल बोदरा, लादु देवगम, उपेन्द्र सिंकू, सुशील कुमार सुंडी, विश्वनाथ गोप, शरद गुप्ता, राजेन्द्र हाईबुरू सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।