- Hindi News
- विकास नहीं होने पर ग्राम सभा ने जताई चिंता
विकास नहीं होने पर ग्राम सभा ने जताई चिंता
चाईबासा| करलाजुड़ीग्राम सभा की बैठक ग्राम मुंडा गोविंद पूर्ति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्ति ने संवेदकों को कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मिटटी मुरूमीकरण एवं जमीन समतलीकरण के कार्य में लगे मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय पर मजदूरी भुगतान हो ताकि गरीब परिवारों को दिक्कत नहीं हो। योजना को चलाने के लिए सर्वसम्मति से चोकरो गोप का चयन किया गया। उन्होंने पंचायत भवन निर्माण का कार्य अधूरा रहने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इसकी शिकायत जल्द ही उपायुक्त को लिखित रूप से की जाएगी। साथ ही निर्णय लिया गयार कि निजी जमीन पर बन रहे पंचायत भवन समय पर पूर्ण नहीं किया जाता है तो जमीन रैयत को वापस लौटा दिया जाएगा। साथ ही करलाजुड़ी में पंचायत राज कायम होने बाद भी उम्मीद के अनुरूप विकास का कार्य नहीं होने पर चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में पांडू पूर्ति,बालकृष्ण पूर्ति, बामिया पूर्ति, डोबरो पूर्ति, सेलाय पूर्ति, गंगाधर, कांडे, डुबराज, अर्जुन, सीनू, प्रकाश आदि उपस्थित थे।