वैश्य मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस
झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर पिल्लई हॉल में वार्षिक अधिवेशन सह वैश्य र| सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनवारीलाल नेवटिया ने किया। इस अवसर पर नेवटिया ने अपने संबोधन में वैश्य मोर्चा द्वारा वैश्यों की रक्षा, उनके हितों की रक्षा अधिकारों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की साथ ही वैश्य बंधुओं की हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार की निंदा की। मुख्य वक्ता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साव ने कहा कि झारखंड वैश्य मोर्चा एक सामजिक संगठन है, जो वैश्यों के हितों, अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयास कर रहा है। आज झारखंड में 40 प्रतिशत वैश्यों की अनदेखी की जा रही है। जिसे वैश्य सहन नहीं करेंगे। प्रतिष्ठान, उद्योग-धंधे कल-कारखानों में वैश्यों की अहम भूमिका है। झारखंड निर्माण में भी वैश्यों की सहभागिता को नाकारा नहीं जा सकता। इसलिए वैश्यों को कहीं भी स्थान देना सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है।इस अवसर पर छात्रा आर्थिका माथुर ने स्वागत नृत्य एवं अभय कुमार चौरासिया द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। महा सचिव दिलीप राम ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।
इन्हें दिया गया विशिष्ट सम्मान:
छेदीलालगुप्ता,नंद कुमार साव, जयशंकर गुप्ता, काशीनाथ साह, कामाख्या प्रसाद साह, आर्थिका माथुर अन्य।
वार्षिक अधिवेशन समारोह में उपस्थित वैश्य समाज के लोग
कार्यक्रम में ये लोग थे उपस्थित:
को सुनील साव, अनुप सुल्तानिया, मदन मोहन लाल एसपी सरायकेला खरसावां, ब्रजनन्दन साह वाणिज्य कर आयुक्त आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों में भोला प्रसाद गुप्ता, दिलीप राम, विनोद गुप्ता, संजीव विश्वकर्मा, सचिन कुमार साव, प्रदीप कुमार, शशिकांत प्रसाद, उमा जायसवाल, अशोक गुप्ता,दीपक साव, नवीन कुमार गुप्ता, राजाराम गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता,मदनलाल गुप्ता, नंद कुमार साव, आनन्द बिहारी साव, सुरेश चन्द्र साव, कामाख्या प्रसाद साव, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, मनोज साव, प्रदीप विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता, प्रभात दोदराजका, सीमार गुप्ता, अनिता विश्वकर्मा, चंचला गुप्ता, दुखनी कर्मकार, रतनलाल खंडेलवाल, राजकिशोर साव, माना गुप्ता, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, इंद्रजीत गुप्ता, वनमाली मंडल, विजय सुल्