करंट की चपेट में आए पिता- पुत्र
मझगांव| मझगांवके धोबाधोबिन गांव में 20 सितंबर शनिवार की संध्या करीब 4.30 बजे घर के बगल में धनश्याम जेराई (35 वर्ष) गाय चरा रहा था। घर के बगल में बिजली की तार टूट कर गिर गई थी। धनश्याम का 4 वर्षीय पुत्र दिलीप जेराई खेलते हुए बिजली की तार को पकड़ लिया। जिसे बचाने गए पिता धनश्याम ने पुत्र को बचा लिया लेकिन वे खुद ही बिजली की चपेट में गए। आनन-फानन में इलाज के लिए उड़ीसा के सुकुरूली ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है।