पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय लक्ष्मी पूर्ति ओवर ऑल चैम्पियन

विजय लक्ष्मी पूर्ति ओवर ऑल चैम्पियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| जिलातीरंदाज संघ के तत्वावधान में छठीं एसआर रूंगटा तीरंदाज टूर्नामेंट रविवार को टाउन क्लब मैदान में हुआ। इसमें 40 मीटर में जूनियर बालिका वर्ग में ममता हेम्ब्रम प्रथम, लक्ष्मी पूर्ति द्वितीय, अनिता सवैंया तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में 40 20 मीटर दूरी में विजय हेम्ब्रम प्रथम, टुपरा सिंकू द्वितीय, गुनाराम पूर्ति तृतीय स्थान पर रहे। 30 मीटर की दूरी बालिकाओं वर्ग में लक्ष्मी पूर्ति प्रथम, अनीता सवैंया द्वितीय, ममता हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग बालक बालिकाओं में विजय हेम्ब्रम और लक्ष्मी पूर्ति ओवर ऑल चैम्पियन रहे। वहीं सीनियर वर्ग में 50 मीटर दूरी में बालिका वर्ग में जानो पूर्ति प्रथम, सुखमती पूर्ति द्वितीय, जयश्री गागराई तृतीय स्थान पर रही। 30 मीटर में जानो पूर्ति प्रथम, सुखमती पूर्ति द्वितीय, निर्मला लमाय तृतीय, जूनियर बालक वर्ग 50 मीटर में रमेश जेराई प्रथम, तुराम देवगम द्वितीय, गंगाधर नाग तृतीय, 30 मीटर स्पर्धा में सुमित बलमुचू प्रथम, गंगाधर नाग द्वितीय, रमेश जेराई तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में जानो पूर्ति और रमेश जेराई बालिका बालक वर्ग में ओवर ऑल चैम्पियन रहे।

जूनियर, सब जूनियर सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेती तीरंदाज