खुला बसपा का जिला कार्यालय
चाईबासा| बहुजनसमाज पार्टी का जिला कार्यालय गुटूसाई मोहल्ले में खोला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एलएन निषाद ने कहा कि इस बार के विस चुनाव में पार्टी पांचों सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। महासचिव डॉ इंद्र गोप ने कहा कि अन्य पार्टियों से क्षेत्र की जनता उब चुकी है। मौके पर हरेंद्र दास, मधुसुदन गौड़, पिंटू करवा, लोपो पान, मुहम्मद आरिफ, सरवन कुमार, मदन दास, गौरी शंकर बानरा, सुब्रत नाग, मंगल देवगम, प्रकाश भंज, राजकिशोर दास, जयधर बोयपाई, निर्मल राम, सुनील सुरेन, मोहन पूर्ति, छोटू राम, आशीष राम, शंभू बानरा, अभिषेक, उमेश महांती, अमर जोजाे, अनिल तियू, रवि गोप आदि मौजूद थे।