पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल को दी गई घटना की जानकारी

राज्यपाल को दी गई घटना की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानविश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद की पिटाई मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिली। रविवार होने के कारण पुलिस भी मामले की छानबीन के लिए यूनिवर्सिटी परिसर नहीं गई। छुट्टी का दिन होने के कारण टाटा कॉलेज के दोनों हॉस्टल में छात्रों की संख्या भी कम रही।

हालांकि दिनभर एक छात्र को हिरासत में लिए जाने की अफवाह फैलती रही, लेकिन पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। उन्होंनें कहा कि अभी मामले की छानबीन चल रही है। वहीं इस घटना के बाद से केयू के अधिकारियों में भय बना हुआ है। घटना को लेकर केयू के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने राज्य सरकार राज्यपाल से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। कुलपति ने कहा कहा कि परीक्षा नियंत्रक के साथ अकारण ही मारपीट की गई है।

उन्होंने माना कि इस घटना से केयू के पदाधिकारियों कर्मियों में भय का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यालय से बाहर ले जाकर परीक्षा नियंत्रक की पिटाई की गई है, उससे भय का माहौल बनना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को भी दे दी गई है।

अब अागे की कार्रवाई करने का काम प्रशासन का है। उन्होंने बताया कि केयू में 23 सितंबर से छुट्टी भी हो रही है। लिहाजा 22 को सभी पदाधिकारी पूर्व की भांति ही काम- काज करते रहेंगे। दूसरी ओर घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। इस क्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला समन्वयक शब्बीर अहमद ने परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह के साथ हुई मारपीट की निंदा की है।

केयूमें पुलिस चौकी की मांग : जैंतगढ़में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी बयान जारी कर घटना की निंदा की। साथ ही घटना का विरोध भी किया है। परिषद के निर्मल गागराई ने कहा है कि कोल्हान यूनिवर्सिटी में जिस प्रकार से परीक्षा नियंत्रक गंगा प्रसाद सिंह को कालिख जूता का माला पहनाया गया, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

कोई भी मांग बातचीत से या लिखित रूप में की जाती है। यह छात्र धर्म नहीं है। ये असामाजिक तत्व विश्वविद्यालय का विकास नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 24 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास घेराव में मुख्यमंत्री तक बात पहुंच