राजद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना
चाईबासा| राष्ट्रीयजनता दल द्वारा सोमवार को जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना में शामिल नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। धरना के बाद उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
धरना देते राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी।