पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय तिथि से एक दिन पहने बंद हुआ केयू

तय तिथि से एक दिन पहने बंद हुआ केयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानविश्वविद्यालय अब सात अक्टूबर को खुलेगा। सोमवार को कुलपति कार्यालय प्रशासनिक भवन दोनों पर ताला लटका रहा। विश्वविद्यालय बंद होने की निर्धारित तिथि 23 सितंबर से एक दिन पूर्व 22 सितंबर से बंद करना पड़ा। प्रशासनिक भवन के नोटिस में विवि के बंद होने की सूचना दे दी गई है ताकि जानकारी के अभाव में प्रशासनिक कार्यों के लिए सोमवार को पहुंचनेवालों को इसकी सूचना मिल सके। विवि में 23 से लेकर 6 अक्टूबर तक महालया, दुर्गापूजा, गांधी जयंती ईद उल जोहा( बकरीद) को लेकर अवकाश की घोषणा की गई है। निर्धारित दुर्गापूजा के अवकाश 23 सितंबर से एक दिन पूर्व विवि को बंद करना पड़ा। परीक्षा नियंत्रक के साथ कथित छात्र नेताओं द्वारा की गई मारपीट अभद्रता के कारण विवि के पदाधिकारी कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है। पूरी सुरक्षा की मांग विवि में स्थायी पुलिस चौकी की मांग की गई है। विवि परिसर कार्यरत पदाधिकारियों की पूरी सुरक्षा की व्यवस्था की मांग प्रशासन से की गई है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में काम नहीं करने का भी निर्णय लिया गया।

^विश्वविद्यालय में हुई घटना के बारे में अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।\\\' -सुधीरकुमार, सदरअंचल निरीक्षक

घटना की जानकारी हर स्तर पर दी

परीक्षानियंत्रक डा. गंगा प्रसाद सिंह के साथ की गई मारपीट की घटना की जानकारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मानव संसाधन विकास विभाग डीआई जी को दी गई है।

छुट्‌टी के कारण बंद रहा केयू का प्रशासनिक भवन।

तैनात रहे सुरक्षाबल

सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के बंद होने के बावजूद परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा बल कुलपति कार्यालय के समक्ष तैनात रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से यह पहल की गई है ताकि किसी तरह के उपद्रव तोड़फोड़ को समय पर नियंत्रित किया जा सके।