पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापक बने विद्यार्थी

प्रधानाध्यापक बने विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाके सभी प्रखंडों से आए हुए लगभग 200 से अधिक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को पढ़ाने की बारीकियां सीखी। इसमें प्रधानाचार्य विद्यार्थी बने और जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक रजनीकांत वर्मा ने उन्हें कई महत्वपूर्ण बारिकियों से अवगत कराया। सोमवार को एसपीजी बालक उच्च विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर विचार- विमर्श भी किया गया।

इस बैठक में ही इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले 35 विद्यालय के शिक्षकों के वेतन पर लगाई रोक को भी समाप्त करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिए। मौके पर शिक्षकों के लिए सेमिनार का आयोजन 16 अक्टूबर 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिला स्तरीय आयोजन करने की भी घोषणा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक रजनीकांत वर्मा ने इस अवसर पर शिक्षकों को शिक्षण के दौरान होने वाली परेशािनयों को भी जाना उसे हल करने के लिए जरूरी उपाय भी बताए। मौके पर प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम शर्मा मांगी लाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाघ्यापक अशोक सिंह समेत दो सौ से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

शिक्षकों के लिए सेमिनार 20 को

जिलामें शिक्षण को और बेहतर बनाने शिक्षकों को बेहतर शिक्षण देने से संबंधित जानकारी देने के लिए 16 अक्टूबर को चाईबासा में सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार में क्षेत्रीय राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों द्वारा सीधे सीधे शिक्षकों को पूछे गए सवालों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षक सेमिनार में शिक्षण तकनीक क्लासरूम ट्रांजेक्शन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।

20 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय बाल कांग्रेस, छात्र बनाएंगे प्रोजेक्ट

बैठकके दौरान 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विषय की भी घोषणा कर दी गयी। मौसम,जलवायु कृषि, मौसम जलवायु एवं समाज संस्कृति तथा पर्यावरण प्रणाली विषय पर बच्चों द्वारा किसी एक विषय का चयन कर विज्ञान प्रदर्शनी के लिए प्रोजेक्ट बच्चों द्वारा बनाए जा सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाचार्यों को हिदायत देते हुए कहा कि जिला के सभी उच्च विद्यालय से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए कम से कम एक प्रोजेक्