कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को
चाईबासा| जिलाकांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बुधन सिंह बिरूली ने कहा कि मझगांव विधान सभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन 28 सितंबर को मझगांव में होगा। इस दौरान बिरूली के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली का निकाली जाएगी। यह रैली तांतनगर होते हुए मझगांव तक जाएगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बिरूली ने सभी कार्यकर्ता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। मौके पर लक्ष्मण बागे, सुनील सवैंया, पोरेश चन्द्र बिरूली, मनोहर कुम्हार, देवेन कुम्हार आदि उपस्थित थे।