- Hindi News
- एसीसी से जमीन वापस कराने मांग, दिया धरना
एसीसी से जमीन वापस कराने मांग, दिया धरना
झारखंडजेनरल कामगार यूनियन ने समाहरणालय के समक्ष धरना देकर एसीसी के बंद खदानों को समतल कराकर ग्रामीणों को वापस दिलाने की मांग की है। झारखंंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। मुंडा ने कहा कि झींकपानी का एसीसी कारखाना देश का सबसे पुराना कारखाना है। पूर्व में यहां के लोगों को सपना दिखाया गया था कि सीमेंट कारखाना स्थापित होने के पर सभी मकानों को पक्का कराया जाएगा लोगों केा रोजगार दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि जैसे- जैसे कारखाना पुराना होता गया विस्तार हुआ। यहां के स्थाई मजदूर घटकर 2100 से 300 हो गए। साथ ही सस्ता सीमेंट मिलना बंद हो गया, जबकि ठेका मजदूर बढ़ गए।
एसीसी की खदान मसले पर विधायक ने की बैठक
चाईबासा।झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को झींकपानी के जोड़ापोखर में हुई। रैयतों झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक दीपक बिरूवा ने कहा कि रैयतों का अधिकार स्थायी नौकरी पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत कुदाहातु, कोंदोवा, राजंका, दोकट्टा, के लोगों रैयतों की बैठक होगी। सााथ ही आंदोलन को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के सुरेंद्र सिंह के निजी दलालों एजेंटों को चिन्हित कर लिया गया है। उनको सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएम एचआर यदि अपना फायदा के लिए फैक्ट्री बंद कराना चाहते हैं, तो इसके जिम्मेवार वे खुद ही होंगे।
समाहरणालय के समक्ष धरना देते एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के ठेका मजदूर।
रैली निकालते मजदूर।