बालमंडली में दीनदयाल जयंती आज
चाईबासा|भारतीय जनतापार्टी की नगर कमेटी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नीमडीह के बालमंडली में 25 सितंबर को मनााई जाएगी। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रदेश जिले के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल होंगे। यह जानकारी नगर महामंत्री मनोज शर्मा ने दी है।