स्वच्छता सप्ताह मनाने का निर्देश
चाईबासा| सिविलसर्जन डॉ जगत भूषण प्रसाद ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ पंचायत सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रत्येक गांव मोहल्लों के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों को साफ- सुथरा रखा जाएगा।