हार्ड डिस्क नहीं ले गई पुलिस
कोल्हानविश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की पिटाई उनके साथ की गई अभद्रता को लेकर बुधवार को भी पुलिस ने विवि परिसर में सामान्य रूप से गश्ती की। विश्वविद्यालय बंद होने के बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है।घटना में संलिप्त लोगों की खोज के लिए लगातार अनुसंधान जारी है। इस केस के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बुधवार को बताया कि वे मंगलवार को कॉलेज गए थे, परंतु वहां से किसी तरह का हार्ड डिस्क सीसीटीवी फुटेज नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य अनुसंधान के अनुरूप वे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे अपने तरीके से जानकारी के लिए परिसर में गश्त लगाया।