जैंतगढ़ में हुई शांति समिति की बैठक
जैंतगढ़ में हुई शांति समिति की बैठक
जैंतगढ़| पुलिसशिविर में दुर्गा पूजा बकरीद को लेकर डीएसपी बी कुल्लू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा बकरीद का त्योहार आपसी भाई-चारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक आनंद बिंद, मुंडा सत्यनारायण राठौर, मानकी हरिहर राठौर, मुन्ना पोद्दार, प्रेमचंद पोद्दार, महाबीर अग्रवाल, मो. वकील, मो. हम्माद सहित दोनों समुदाय लोग मौजूद थे।
ईचाडैम के विरोध में की गई बैठक
चाईबासा| ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ के तत्वावधान में ईचा डैम के प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरूवा के आवास पर बैठक की। बैठक में प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने किसी भी कीमत पर बांध नहीं बनने देने की बात कही। विधायक ने उन्हें 27 सितंबर को ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस डैम के बनने से 87 गांव के लोग विस्थापित हो जाएंगे।