महिलाओं ने सीखी ड्रेस डिजाइनिंग
चाईबासा। 10 प्रखंडों की महिलाओं को 21 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देने के बाद सोमवार को स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा वित्त पोषित संस्था स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 21 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग कार्यक्रम का समापन हुआ।