पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमार शिशु को हाथियों ने मार डाला

बीमार शिशु को हाथियों ने मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| तांतनगरके रोलाडीह गांव के पास मृत हाथी के बच्चे को वन विभाग के कर्मियों ने घटना स्थल के पास दफना दिया। इस दौरान डीएफओ एसआर नटेश ने बताया कि खरसावां की ओर से 23 सितंबर को 35 हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि झुंड में शामिल हाथी का एक बच्चा बीमार हो गया था। झुंड के दूसरे सदस्यों में बीमारी नहीं फैले इस वजह से हाथियों ने उक्त बच्चे को मार डाला। इसके बाद झूंड दो समूह में बंटकर बिदरी पांगा की ओर चला गया। डीएफओ ने बताया कि जब भी हाथियों के झुंड का कोई सदस्य बीमार पड़ता है तो बीमारी अन्य सदस्यों में भी फैलने का खतरा बना रहता है। इस वजह से झुंड में शामिल सदस्य बीमार हाथी को मार डालते हैं।