समाज सेवा में हिस्सा लेने का आह्वान
चाईबासा| धर्मजागरण के युवा समाज सेवियों की बैठक जिला प्रमुख अजय खत्री की अध्यक्षता में हुई। रविवार की शाम आयोजित इस बैठक में समाज सेवा में युवाओं का योगदान विषय पर चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि व्यस्त जीवनशैली में से कुछ समय निकालकर समाजसेवा में लगाना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करने से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। बैठक में युवाओं से समाज सेवा में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहन निशांत झा, अविनाश सतपति, अमित सिंकू, दीपक पासवान, सलाय सुंडी, राजू शुक्ला, गुड्डू चौधरी, चंदन सिन्हा, विक्की यादव, रंजन चौरसिया, निपेन लागुर एतवा टोप्पो आदि मौजूद थे।