- Hindi News
- जंगली भालू ने बच्चे सहित दो लोगों को किया जख्मी
जंगली भालू ने बच्चे सहित दो लोगों को किया जख्मी
मझगांवथाना अंतर्गत बालियापोसी और खैरपाल में जंगली भालू ने पांच वर्षीय बच्चा सहित एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इसमें 30 वर्षीय लेबेया पुलवा एवं पांच वर्षीय कैरा पूर्ति शामिल है। घायलों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने टाटा रेफर कर दिया।
भालू के हमले से घायल बच्चा।
क्या है मामला
रविवारको पांच वर्षीय बच्चे की मां गांव के पास खेत में घास निकाल रही थी। जहां बच्चा भी खेल रहा था। इसी बीच पास के जंगल से एक भालू आया और उस पर हमला कर दिया। हमले से बच्चा रोने चिल्लाने लगा। आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।