दो दिनों में साफ होगा कूड़ा-कचरा
शहर से हटाया गया 21 टन कचरा
रविवारको थाना प्रभारी बिन्देश्वरी दास के नेतृत्व में पुलिस तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें लीक से हटकर चले इस अभियान में साफ -सफाई नहीं कर लोगों को अपने -अपने घरों के सामने फैली गंदगी, कूड़ा -करकटों इत्यादि को दो दिनों के भीतर साफ करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा घरों से निकला गंदा पानी सड़कों पर फैले इसके लिए भी समुचित उपाय करने को कहा गया।
साथ ही बंद पड़े नालों को खोलकर जल निकासी सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गयी। साथ ही दो दिनों के भीतर साफ नहीं करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की भी हिदायत दी गई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ अभियान दिन के दो बजे तक चला।
इन चार घंटों में अभियान दल के सदस्यों ने थाना परिसर, आरा मिल, बैंक गली, इन केपी के गली, ओडिशा बॉर्डर, फुटबॉल मैदान, मिडिल स्कूल, बाजार, स्टेशन चौक होते हुए वापस थाना तक पूरे रास्ते में मौजूद लोगों, दुकानदारों तथा अन्य लोगों को साफ सुथरा परिवेश रखने के फायदे बताए गए। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। मौके पर स्वच्छता अभियान में थाना प्रभारी बिन्देश्वरी दास, एएसआई सुबोध मिश्रा, आर गुप्ता, बेणुधर बारिक , विनोद पाठक, रमेश पांड्या, पप्पू खान, मनोज अग्रवाल, बबलू गुप्ता, मुखिया कुनी कुई, पार्वती देवगम , दीपक चौरसिया, मीणा महतो, ब्रज किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।
गुवा बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान चलाते पंचायत प्रतिनिधि थाना के पदाधिकारी
क्या हुआ असर
अभियानसदस्यों की सख्ती का तुरंत असर दिखने लगा और लोग तुरंत अपने घरों के आस पास साफ -सफाई में जुट गए। वहीं कई लोग प्रशासन की सख्ती से डर कर तुरंत मजदूर बुलाकर सफाई में जुट गए। गंदगी फैलाने के खिलाफ भारतीय संविधान की धारा 134 के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। ऐसा होने पर जुर्माने का प्रावधान भी है।