कोल्हान स्पोर्टिंग बना विजेता
चाईबासा| स्वामीविवेकानंद जयंती के अवसर पर विकास भारतीय के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टोंटो के रेंगड़ाहातु पंचायत के पालीसाइग् गांव के मैदान में रविवार को हुए इस टूर्नामेंट में टांटो, बंडू रेंगड़ाहातु की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विकास भारती के संयोजक चंद्रमोहन तियू ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट के विजेता कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब को शील्ड उप विजेता नेपोलियन स्पोर्टिंग क्लब को जर्सी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से चिंता नायक, जयसिंह लागुरी, रास बिहारी दास, शत्रुधन दास, दामू लागुरी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।