जोबा सुखदेव हुए झामुमो में शािमल
भास्कर न्यूज|रांची /चाईबासा
झाविमोउपाध्यक्ष पूर्व मंत्री जोबा मांझी और चाईबासा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव हेंब्रम ने समर्थकों के साथ सोमवार को झामुमो का दामन थाम लिया। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर कार्यक्रम आयाेजित कर इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
जोबा के नेतृत्व में झाविमो की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ली। वरिष्ठ नेता नवीन चंचल भी झामुमो में शामिल हुए। इस मौके पर उद्योग मंत्री चंपई सोरेन, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रीयो भट्टाचार्य, प्रो. अशोक कुमार, अंतु तिर्की समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
कांग्रेस हुई कमजोर : सुखदेव
सुखदेवहेंब्रम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के कार्यकलाप से कांग्रेस का जनाधार लगातार गिर रहा है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।
झामुमो मेरे लिए घर जैसा : जोबा
जोबामांझी ने कहा कि उनके लिए झामुमो घर की तरह है। वापसी कर उन्हें अच्छा लग रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो कोल्हान में ताकतवर उपस्थिति दर्ज कराएगा।
घर वापसी शुभ संकेत : शिबू सोरेन
शिबूसोरेन ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो के पुराने नेता घर वापसी कर रहे हैं। यह शुभ संकेत हैं। जोबा मांझी और उनके समर्थकों का झामुमो से गहरा लगाव रहा है। हेमंत सोरेन सरकार लगातार राज्यहित में फैसले ले रही है। इसका फायदा उन्हें आने वाले दिनों में होगा।