पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिशानु राय को कांग्रेसियों ने दी बधाई

त्रिशानु राय को कांग्रेसियों ने दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| भारतीयराष्ट्रीय कांग्रेस सेवा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के त्रिशानु राय को सिंहभूम लोकसभा के लिए संयोजक मनोनीत करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बधाई दी। सोमवार को कमेटी के अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने त्रिशानु राय को कांग्रेस भवन में मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर उपस्थित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी श्री राय को बधाई दी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा के द्वारा त्रिशानु को जिला संयोजक बनाने की अधिसूचना 28 सितंबर को नई दिल्ली से जारी की गयी थी। सेवा के राष्ट्रीय महासचिव जी माेथीलाल डा. श्रीनिवासन सामीनायडू ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बधाई समारोह के दौरान संतोष सिन्हा, सुशील दास, मोती बोदरा, प्रमोद गोप, शंकर बिरूली, रामजी शर्मा, कालू सिंकू, सुरा लागुरी, निरंजन नागुरी, डीपी जामुदा, डीएन चांपिया, पार्थो चक्रवर्ती, तस्लीम अंसारी, गौतम हुई, रेवती रमन प्रसाद, देबू चटर्जी, बागुन सुंब्रई, शकीला बानो रेशमा खातून, सुशीला पुरती, चंद्रमोहन तापे अशोक बारी आदि मौजूद थे।