राजभाषा पखवाड़ा का हुआ समापन
किरीबुरू|आरएमडी सेलके मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान द्वारा राजभाषा पखवाड़ा का समापन समारोह सोमवार को सामुदायिक केंद्र मेघाहातुबुरू में भव्य रूप से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान महाप्रबंधक डी सेठी ने किया। इस दौरान पूरे पखवाड़े तक चले विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुल 108 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेठी ने हिंदी को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो भारत के विभिन्न राज्यों में बसे लोगों को एक सूत्र में बांधती है। हिंदी एक संपर्क भाषा है। हिंदी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाषाकी जानकारी लेने की अपील
चाईबासा| होभाषा छात्र मोर्चा की मासिक बैठक 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तांम्बो स्थित खूंटकटी मैदान में बुलाई गई है। इसकी जानकारी देते हुए महासचिव आनंद चातर ने दी। उन्होंने सभी छात्र- छात्राओं को महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से प्राप्त अंक प्रमाण पत्र उपाधि प्रमाण पत्र के साथ भारी संख्या में भाषा की जानकारी लेने की अपील की।