पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सफाई पर लिए गए निर्णय

शहर की सफाई पर लिए गए निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने सोमवार को अपने सभा कक्ष में पूजा को लेकर आपात बैठक बुलाई। इसमें नगर की स्वच्छता को लेकर वार्ड पार्षदों के साथ वार्ता की गई। बैठक में चाईबासा शहर को स्वच्छ रखने के लिए वार्ड पार्षदों से राय सलाह लेने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य रूप से नगर को साफ सुथरा रखने के लिए शहरवासियों को जागरूक करने की दिशा में शहर के मुख्य चौक चौराहों पर होर्डिंग फ्लैक्स लगाने लाउडस्पीकर के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बैठक में लिए गए ये निर्णय

2अक्टूबर को नगर पर्षद कार्यालय प्रांगण में स्वच्छता पर शपथ ग्रहण समारोह करने, सफाई कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर लगाने, नगर पर्षद कैंपस में भी सफाई जागरूकता संबंधित होर्डिंग्स लगाने, दुर्गा पूजा पंडालों के सामने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता संबंधित बैनर लगाने, 2 अक्टूबर से 23 अक्टूबर को नगर पर्षद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ड पर्षद, कार्यपालक पदाधिकारी अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

केयू: एनएसएस जेईपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

चाईबासा।कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत महिला कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने सोमवार को कॉलेज परिसर से स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस दौरान एनएसएस के कैडेट्स ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिलता की मौजूदगी में कॉलेज के बाहर आसपास के मार्ग की साफ-सफाई की गई साथ कचरे के ढेर को जलाया गया। इसी तरह झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। साथ ही कचरे को जलाया गया।

नप बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करती नप अध्यक्ष नीला नाग