स्कूलों में 1 से 6 तक रहेगा अवकाश
चाईबासा| जिलाके स्कूलों में 1 से 6 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। 7 अक्टूबर से पुन: सभी स्कूल पूर्व के निर्धारित समय के अनुसार चालू होंगे। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक स्कूलों में दशहरा की छुट्टी है। 4 अक्टूबर को शनिवार होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने इस तिथि को सामंजन करते हुए अवकाश घोषित किया है। इसके लिए संघ की ओर से भी निर्देश जारी किया जा चुका है। 5 अक्टूबर को रविवार है। 6 अक्टूबर को बकरीद के लिए अवकाश घोषित है।